Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में शिक्षक में की शर्मनाक करतूत, 7 महीने तक लड़की का रेप; जबरन अबॉर्शन भी कराया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 1, 2025

बिहार में शिक्षक में की शर्मनाक करतूत, 7 महीने तक लड़की का रेप; जबरन अबॉर्शन भी कराया

 


बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। टीचर ने एक नाबालिग लड़की का 7 महीने तक रेप किया। इस बीच जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसका जबरन अबॉर्शन भी करा दिया। इसके बाद वर पीड़िता से दूरी बनाने लगा। लड़की ने थाने पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। यह मामला मधुबनी प्रखंड (पश्चिम चंपारण) के धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

गुरुवार शाम पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पीड़िता को बयान के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बतााय कि भितहा थाना क्षेत्र के निवासी एक 40 वर्षीय शिक्षक उसके घर के बगल में आता-जाता था। सात महीने पहले दोनों की जान पहचान हुई। शिक्षक ने नाबालिग को मोबाइल फोन दिया। फिर दोनों में बात होने लगी।

शिक्षक के स्कूल के बगल में ही गन्ने का खेत है। पिछले साल सावन केमहीने में शिक्षक ने लड़की को खेत में मिलने के लिए बुलाया। वहां वह जबरन उसका दुष्कर्म कर लिया। शिक्षक ने पीड़िता के अश्लील फोटो खींच लिए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसका रेप करता रहा।

इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। फिर शिक्षक ने दवा दिलवाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह पिंड छुड़ाने के लिए लड़की से दूरी बनाने लगा। नाराज होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।