Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हेड मास्टर और महिला रसोइया, Viral VIDEO...ग्रामीणों में भारी आक्रोश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 9, 2025

Saharsa News: आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हेड मास्टर और महिला रसोइया, Viral VIDEO...ग्रामीणों में भारी आक्रोश


Saharsa News: बिहार के सहरसा जिले के एक स्कूल के हेडमास्टर को महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से (Headmaster Viral VIDEO) वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि कोशी लाइव नहीं करता है।

जानकारी के मुताबिक, मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोरदह का है। बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय गोरदह के एक कमरे में शनिवार देर रात हेडमास्टर सुभाष शर्मा और स्कूल की रसोइया अश्लील हरकत कर रहे थे। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वह स्कूल परिसर में आ गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस।।Bihar Police

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है। वही, इलाके में मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। 

 अभिभावक कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय रमेश ने बताया कि स्कूल शिक्षा और नैतिक मूल्यों का केंद्र होता है। लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करती है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। लोगों ने बच्चों की नैतिक शिक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर शिक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे, तो बच्चों पर इसका क्या असर होगा।

उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब शिक्षक बच्चों के आदर्श हुआ करते थे। लेकिन आज के शिक्षक तो अपने शिक्षक होने पर ही सवाल खड़ा कर रहे है। अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रसोइया के आवेदन देने पर होगी कार्रवाई

सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला रसोइया की तरफ से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो शिक्षक के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और वे चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए।