Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल:सहरसा मे बैंक से लौट रहे 2 भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 7, 2025

SAHARSA/सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल:सहरसा मे बैंक से लौट रहे 2 भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला


सहरसा-बरियाही मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में सागर कुमार उर्फ सनी राम(20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई अजीत राम(17) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सहरसा सदर अस्पताल मे इलाजरत है।

घटना उस समय हुई जब दोनों भाई बैंक से खाता खुलवाकर साईकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। बता दें कि बरियाही पंचायत के रहूआमनी वार्ड नंबर 3 निवासी सागर कुमार अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मजदूरी करके घर चलाता था।

अजीत राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया । - Dainik Bhaskar
अजीत राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया ।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना के पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।