जंतु विज्ञानविद डॉ पंकज हुवे सेवानिवृत छात्रों ने दी विदाई.
टी पी कॉलेज मधेपुरा के जंतु विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ पंकज कुमार आज सेवानिवृत हुवे.उन्होंने 1983 में जंतु विज्ञान विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर योगदान लेकर 42 वर्ष सेवा में रहते हुवे निर्दाग रूप से सेवानिवृत होकर क्षेत्र में अपने आपको एक आदर्श प्राध्यापक के रूप में स्थापित किया.उनके सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में जंतु विज्ञान विभाग के हजारों छात्र छात्राओं ने भाव विहवल होकर उन्हें विदाई दी. छात्रों ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें दीप प्रज्वालित करने के बाद स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. जिसमे मुख्य रूप से टी पी कॉलेज के सेवानिवृत प्रधनाचार्य प्रो परमानन्द यादव, प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह शिक्षक संघ के महासचिव प्रो अशोक कुमार, पी जी जंतु विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष प्रो दिनेश कुमार, महाविद्यालय के वर्सर मिथिलेश कुमार अरिमर्दन,दर्सन शास्त्र के डॉ सुधांशु शेखर, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ अंकेश कुमार, डॉ संतोष सेठी,डॉ मीनू सोडी, स्वीटी सिन्हा, संजीव कुमार सुमन, सौरभ कुमार आदि ने समारोह को सम्बोधित किया.जिसमें प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद ने कहा की प्रो पंकज अपने करी अनुशासन से छात्रों को शिक्षा के साथ साथ अनुशासन भी सिखाते थे. वही सेवानिवृत प्रधनाचार्य प्रो प्रमानन्द यादव ने कहा की अपने प्रतिभा के दम पर प्रो पंकज शिक्षा जगत में छात्रों के बीच लोकप्रिय रहें है. वही पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ने कहा की डॉ प्रो पंकज जैसे आदर्श प्राध्यापक आज की युग में बहुत कम हीं मिलते है. वही डॉ सुधांशु शेखर ने कहा की प्रो पंकज के कुशल शिक्षा के कारण छात्र लाभान्वित होते रहें है. वही पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ब्रजेश सिंह ने कहा की शिक्षा जगत में प्रो पंकज के पढ़ाये छात्र छात्राएं विभिन्न विभाग में हजारों के संख्या में पदस्थापित हुवे है. वही अंत में डॉ पंकज ने छात्रों को कहा की मै सेवा से सेवानिवृत हुवा हूँ. लेकिन जीवन प्रयन्त शिक्षक के रूप में क्षेत्र के बच्चे बच्चों को शिक्षा देते रहेंगे. और हम अपने क्षेत्र के बच्चों को सदा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.वही विदाई सह सम्मान समारोह में उपहार के रूप में साल, बुके फूल और माला का अम्बार लग गया.उपस्थित शिक्षकों ने कहा की यहीं शिक्षकों का मूल पूंजी है. जो प्रो पंकज के सेवानिवृत पर दिखने को मिल रही है. सम्मान समारोह में नफीस अहमद, अरविन्द कुमार, जतिन आनंद, सतीश कुमार, खुशबु कुमारी, स्वेता कुमारी, सुमन कुमार, सायका, हेमंगी, दीक्षा, ऋचा गोयल, प्रियंका, रितिका, उज्जवल, रजनीश, आदर्श, प्रांशु, दीपा श्री, पूजा, रीमा,सोनू आदि सहित सैकड़ो छात्र छात्राये शामिल थे.
