Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura/मधेपुरा को मिला 299 करोड़ की विकास योजनाओं का सौगात: CM ने 69 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 30, 2025

Madhepura/मधेपुरा को मिला 299 करोड़ की विकास योजनाओं का सौगात: CM ने 69 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-उद्घाटन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा के चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से 299.56 करोड़ रुपए की 69 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 103.17 करोड़ रुपए की 40 योजनाओं का उद्घाटन और 196.39 करोड़ रुपए की 29 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आईटीआई, उदाकिशुनगंज के परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 5251 स्वयं सहायता समूहों को 33.98 करोड़ रुपए, 7685 स्वयं सहायता समूहों को 82.55 करोड़ रुपए और 1232 जीविका दीदियों के परिवारों को 6.55 करोड़ रुपए का डमी चेक प्रदान किया।

CM ने 6.55 करोड़ रुपए का डमी चेक दिया। - Dainik Bhaskar
CM ने 6.55 करोड़ रुपए का डमी चेक दिया।

उन्होंने जीविका दीदियों के स्टॉलों पर प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों को देखा और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब हमें बिहार में काम करने का अवसर मिला, तब स्वयं सहायता समूहों की संख्या बहुत कम थी। हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर इन समूहों की संख्या बढ़ाई और इन्हें जीविका नाम दिया। इससे राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और वे आत्मनिर्भर बनी हैं। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।

CM ने जीविका दीदियों को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बनाए गए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने वहां वर्कशॉप का निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीक पर आधारित मशीनों और उनकी कार्य पद्धति की जानकारी ली। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 5.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भदौल-बुधमा में प्रस्तावित मिल्क चिलिंग प्लांट के निर्माण की योजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उन्हें इस परियोजना के लाभ और संरचना के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लांट किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।