Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 31, 2025

Bihar: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें...


Bihar के भागलपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि खरीक थानांतर्गत 12 वर्षीय लड़की के साथ से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।

यह घटना तब हुई जब लड़की गांव के बाहर खेत में गई थी.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नवगछिया बस स्टैंड से हुई है.

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान:

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, गुलशन कुमार और पवन यादव के रूप में की है. इस मामले में पीड़िता की मां ने खरीक थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घिनौनी वारदात ने समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.