Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने राज्यपाल से मिल दही चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण, आयोजन 15 जनवरी को ! - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 13, 2025

BIHAR/रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने राज्यपाल से मिल दही चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण, आयोजन 15 जनवरी को !


रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने राज्यपाल से मिल दही चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण, आयोजन 15 जनवरी को

ANA/Arvind Verma

पटना। राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से राजभवन जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा पशुपति कुमार पारस मिले और आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कौटिल्य नगर, विधायक कॉलोनी, पटना में आयोजित दही चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के संग रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, युवा नेता यशराज पासवान, राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह तथा दलित सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा भी मौजूद थे। सनद रहे, दही चूड़ा भोज के लिए बिहार के सभी राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों तथा विधान पार्षदों, समाज सेवियों और मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।