खेसारी पर लगे अश्लीलता फैलाने के आरोप
वीडियो में खेसारी और आकांक्षा पुरी जिम में एक साथ एक्सरसाइज कर रहे होते हैं। हालांकि दोनों के एक्सरसाइज करने के स्टाइल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में आकांक्षा पुरी खेसारी लाल यादव के ऊपर लटक कर एक्सरसाइज कर रही हैं, जो कई यूजर्स को बेहद आपत्तिजनक और घिनौना लग रहा है। वीडियो की वायरल होने के बाद लोग इसे फूहड़ता और अश्लीलता से जोड़कर देख रहे हैं।
यूजर्स ने खेसारी की लगा दी क्लास
कुछ यूजर्स का कहना है कि खेसारी लाल यादव जैसे स्टार को इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। वो जो भोजपुरी सिनेमा के लिए अपना योगदान देने की बात करते हैं, वही खुद इस प्रकार की हरकतों के जरिए सिनेमा की छवि को बिगाड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो पर गुस्से भरे कमेंट्स किए और इसे समाज में फैल रही अश्लीलता का हिस्सा बताया। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता की कोई कमी नहीं है और अब ये बड़े कलाकार भी उसी राह पर चल पड़े हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- ये है खेसारी के डाउनफॉल की वजह।


आकांक्षा पुरी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल इस वीडियो को आकांक्षा पुरी ने 14 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हमारे स्टाइल का लटक जाईबs,' जिसे लेकर भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस वीडियो को लेकर मचे हंगामे के बाद आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के रिएकशन्स से साफ है कि ये वीडियो उन्हें पसंद नहीं आया है।
