Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/कमलपुर स्थित दुर्गा स्थान पोखर में बने छठ घाट पर गंदगी का अंबार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 6, 2024

MADHEPURA/कमलपुर स्थित दुर्गा स्थान पोखर में बने छठ घाट पर गंदगी का अंबार


पप्पू मेहता की रिपोर्ट/
घेलाढ़ (मधेपुरा)प्रखंड के कमलपुर मेहता टोला कमलपुर स्थित दुर्गा स्थान पोखर में बने छठ घाट में गंदगी के अंबार बना हुआ है प्रशानिक स्तर से छठ घाट की सफाई नही होंने से श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा जा रहा है लगता है इस बार गंदगी में ही श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्ध देगे।स्थानीय युवकों ने स्थानीय प्रखंड प्रशासन से जल्द छठ घाट सफाई करने का अनुरोध किया है हालांकि स्थानीय स्तर पर बुधवार को युवकों ने टोली बना कर सफाई अभियान चला कर साफ सफाई का कार्य किया है लेकिन पोखर में उगे भाकन तथा घास फूस को मजदूर के बिना निकालना संभव नहीं है युवाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से पोखर में उगे घास फूस की सफाई करवाने का अनुरोध किया है ताकि साफ पानी में खड़ी होकर महिला श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना कर सके।