Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: हत्या या आत्महत्या! फंदे से लटके मिले एक ही परिवार के चार लोग, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 7, 2024

Bihar News: हत्या या आत्महत्या! फंदे से लटके मिले एक ही परिवार के चार लोग, जांच में जुटी पुलिस



पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया। वहीं, एक ही घर के चार लोगों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कीलापाड़ा गांव से एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान रवि शर्मा की पत्नी बबीता देवी (32), उसकी बेटी रिया कुमारी (08) और दो बेटे सूरज कुमार (05) एवं सुजीत कुमार (03) के रूप में हुई है। घटना के दौरान रवि शर्मा गांव के मंदिर में पूजा करने गया था। घर में मिला मां और 3 बच्चों का शव सूत्रों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है पहले महिला ने अपने तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

शवों को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया गया गया है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, एक ही घर के चार लोगों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।