पटना। Bihar IPS Transfer बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें एक नाम शिवदीप लांडे का भी है।
उधर, शिवदीप लांडे को आईजी प्रशिक्षण (पटना) बनाया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।
ध्यान रहे कि बीते दिनों शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अभी तक उनका रिजाइन स्वीकार नहीं किया गया है।
'सुपरकॉप' के नाम से मशहूर
शिवदीप लांडे को बिहार में 'सुपरकॉप' और 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है। उनके इस्तीफे की खबर सुन पूरे बिहार में हलचल मच गई थी। शिवदीप के इस्तीफा देने के बाद उनके राजनीति में जाने की चर्चाएं भी थी। हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई। वहीं, अब उन्हें पूर्णिया से पटना भेज दिया गया है।

-
