Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट:सहरसा में पड़ोसी ने बेटे और बेटी को भी पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, October 19, 2024

SAHARSA/डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट:सहरसा में पड़ोसी ने बेटे और बेटी को भी पीटा


घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा गांव वार्ड नं 13 में शनिवार की सुबह एक महिला को डायन बताकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में महिला के साथ उसके बेटे और बेटी को भी लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान कुशमा देवी(65), मोहन पासवान(34), मन्यु कुमारी(24) और 30 वर्षीय सोहन कुमार के रूप में हुई हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुरारी पासवान, सुजीत पासवान, जितेंद्र पासवान, बिनोद पासवान, अभिषेक, कैलाश और पिंकी देवी ने मिलकर कुशमा देवी को बार-बार डायन कहकर प्रताड़ित किया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कुशमा देवी का हाथ टूट गया। घटना के वक्त पीड़ितों के परिवार ने पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

सौरबाजार थानाध्य्क्ष प्रभाकर भारती ने बताया की मारपीट की घटना की सूचना मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।