Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/14 सौ बोतल कफ सिरप साथ दो कारोबारी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 2, 2024

SAHARSA/14 सौ बोतल कफ सिरप साथ दो कारोबारी गिरफ्तार



 बैजनाथपुर पुलिस ने 14 सौ बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप लदा चार चक्का वाहन साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण , बिकी, भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम तथा शराब तस्कारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।बीते 30 सितंबर को बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को जिला आसूचना ईकाई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की घैलाढ मधेपुरा तरफ से एक उजले रंग के कार बीआर 11 क्यू 4469 में कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरफ लेकर सपहा बैजनाथपुर की ओर आने वाला है।

प्राप्त सूचना के आधार पर बैजनाथपुर थाना एवं जिला आसूचना ईकाई की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुशहरनियाँ मोड़ के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। पुलिस को देख कर भाग रहे कार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर 14 सौ बोतल कुल 140 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। गिरफ्तार मधेपुरा के बालम गढिया निवासी राम कुमार और अहशान कुमार से पुछताछ के क्रम में पता चला की कार चोरी की हैं। जिसमें वो लोग गलत नंबर प्लेट लगाकर शराब की तश्करी किया करते है।कार्रवाई में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ,जिला आसूचना ईकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी. पुअनि पंकज कुमार सहित अन्य शामिल थे।