सोनवर्षा कचहरी थाना की पुलिस ने एक अपराधी को एक देसी कट्टा, देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल का खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि बुधवार की रात गश्ती के दौरान गाड़ी चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान भरोली धकजरी मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जब युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास मोबाइल में अवैध हथियार का फोटो था। जब कड़ी तरह से युवक से पूछताछ की गई तो वो बताया कि मेरे घर में है।
फिर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को उसके सदर थाना क्षेत्र स्थित गांधी पथ मोहल्ले में घर पर गयी तो उसके घर से देशी कट्टा 1 देशी पिस्टल,1 जिंदा कारतूस,2 खोखा बरामद किया गया। पकड़ाए अपराधी का नाम सत्यम कुमार है जिसकी उम्र तकरीबन 19 साल है। महिशरहो सरोनी वार्ड नं 6 थानां महिषी का रहने वाला बताया जा रहा है।
उन्होंने ये बताया कि वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ में किराए के मकान में रहता था। इस मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
