मधेपुरा में पुलिस ने एक शिक्षक को रेप केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि एक गर्भवती बीपीएससी शिक्षिका ने आरोप लगाया है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। घटना सिंहेश्वर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की है।
एक ही मकान में किराये पर रहते थे दोनों
इस मामले में पीड़िता शिक्षिका ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है। थाना में दिए गये आवेदन में बताया गया है कि आरोपी शिक्षक सुमन सिंह शंकरपुर प्रखंड के हसनपुरा स्कूल में पदस्थापित है। बक्सर जिला निवासी पीड़िता सिंहेश्वर एक सरकारी स्कूल में बीपीएससी शिक्षिका है। दोनों किराये के एक ही मकान में भाड़ा पर थे। उदाकिशुनगंज भवानंदपुर वार्ड तीन निवासी शिक्षक सुमन सिंह शंकरपुर के हसनपुरा स्कूल में कार्यरत है। पीड़िता ने बताया आरोपी ने गलत काम करने की कोशिश की। किसी तरह जान बचा कर भागी व कमरा खोल कर बाहर निकली बचाओ बचाओ कर चिल्लाने लगी। इस बीच मकान मालिक का बहनोई दौड़ कर आए।
पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को फोन पर दी। उसके पति ने पुराने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक वहां पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता को पुराने मकान मालिक के घर से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि शिक्षिका के शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।