Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/खगड़िया की बेटी दीपिका सहनी बनी आई ग्लैम बिहार ब्रांड एम्बेसडर, बधाईयों का लगा तांता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 2, 2024

KHAGARIA/खगड़िया की बेटी दीपिका सहनी बनी आई ग्लैम बिहार ब्रांड एम्बेसडर, बधाईयों का लगा तांता


खगड़िया की बेटी दीपिका सहनी बनी आई ग्लैम बिहार ब्रांड एम्बेसडर, बधाईयों का लगा तांता

बेटियों को कदापि रोक टोक नहीं करें, प्रतिभा में आयेगी निखार -दीपिका सहनी, हेल्थ ऑफिसर

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खगड़िया की बेटी दीपिका सहनी को एक नहीं दी दो खिताब से पटना में नवाजा गया। जानकारी मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। दो खिताबों में एक है- आई ग्लैम बिहार ब्रांड एम्बेसडर तथा आई ग्लैम फेस। दीपिका सहनी के खगड़िया पहुंचने पर उनके चाहने वालों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर उपस्थित मीडिया को सम्बोधित करते हुए दीपिका सहनी ने कहा हर अभिभावक को अपनी अपनी बेटी को कदापि रोक टोक नहीं करना चाहिए। लड़कियां जिस क्षेत्र में जाना चाहें, जाने दें, इससे उसकी प्रतिभा में दिनों दिन निखार आता है और किसी भी प्रतियोगिता में अव्वल आने का अवसर मिल जाता है। दीपिका सहनी आगे कहती हैं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे राज्य स्तरीय तृतीय बिहार ब्रांड एम्बेसडर जैसा खिताब मिलेगा। प्रतियोगिता के पूर्व मैंने हर प्रकार की तैयारियां कर रखी थी। उन्होंने आई ग्लैम के आयोजकों तथा जूरी कमिटी को सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। दीपिका सहनी ने कहा इस प्रतियोगिता में उम्र कोई मायने नहीं रखता। कला की पूछ कला ज्ञाता ही कर सकते हैं। पेशे से दीपिका सहनी खगड़िया जिले के हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र में हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। आगे उन्होंने कहा अब मैं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होऊंगी।