Kosi Live-कोशी लाइव हाय रे बिहार की किस्मत! डूबा राज्य भगवान भरोसे, नीतीश दिल्ली तो तेजस्वी दुबई की कर रहे सैर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 1, 2024

हाय रे बिहार की किस्मत! डूबा राज्य भगवान भरोसे, नीतीश दिल्ली तो तेजस्वी दुबई की कर रहे सैर


नेपाल में हुई भारी बारिश की वजह से बिहार में कोसी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। राज्य के 16 जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। 56 साल बाद राज्य में कोसी ने अपना इतना भयानक रूप दिखाया है जबकि 21 साल बाद गंडक में इतना पानी देखा गया है।

प्रशासन अपने तरफ से मुस्तैद होकर काम कर रहा है लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव गायब हैं।

नीतीश और तेजस्वी गायब

एक तरफ जहां आधा बिहार बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है तो नीतीश कुमार राज्य से बाहर हैं। उनके लौटने की अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। वहीं सीएम बनने का सपना संजोए लालू यादव के सियासी वारिस तेजस्वी यादव देश छोड़कर दुबई में हैं। हालांकि राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ग्राउंड पर मौजूद हैं लेकिन उनकी कितनी पकड़ है, उससे सब वाकिफ है।

कई वर्षों का टूटा रिकॉर्ड

बता दें कि राज्य में 1968 के बाद से पहली बार इतना पानी देखा गया है। नदियों के गेज पॉइंट पर उच्चतम जलस्तर का नया रिकॉर्ड देखा गया है। अब इसी के आधार पर बिहार सरकार सरकार नदियों के तटबंधों की ऊंचाई को बढ़ाएगी। सूबे में 16 जिलों के 55 प्रखंडों की लगभग 10 लाख आबादी बाढ़ से घिरी हुई है। बिहार के अलग-अलग जिलों में 8 लोगों के जिंदा बहने की खबर आई है।