Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा : अपराधी अपराध छोड़े या पतरघट छोड़ना पड़ेगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 8, 2024

SAHARSA/सहरसा : अपराधी अपराध छोड़े या पतरघट छोड़ना पड़ेगा


सनातन कुमार/सहरसा।
पतरघट के नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष ने थाना पर पुलिस पब्लिक बैठक में विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु संवाद का आदान-प्रदान किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि अपराधी एवं शराब तस्कर अपराध व तस्करी छोड़े नहीं तो पतरघट छोड़ना पड़ेगा।

पतरघट को अपराधमुक्त बनाना उनका पहली संकल्प है। क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के लिए प्रत्येक माह थाना क्षेत्र में पुलिस और पब्लिक का संवाद किया जाएगा। ताकि पुलिस और पब्लिक के बीच दोस्ताना संबंध कायम रहे। बैठक में मौजूद लोगों ने आपराधिक घटना पर अंकुश लगाने सहित शराब कारोबारी एवं नशेड़यिों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के मामले में प्रसन्नता जाहिर किया। मौके पर पस्तपार थाना अध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार यादव, पुअनि कमलेश कुमार सिंह, पुअनि नीरज कुमार, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र राणा, चन्द्रकिशोर यादव, सत्यनारायण यादव, अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख शंभू राय, मुखिया रंजन यादव, अमीत कुमार, गोविंद सादा, पूर्व मुखिया इन्द्रदेव यादव, बचनदेव यादव, सरपंच रामनाथ मंडल, विशुनदेव यादव, टमाटर पासवान सहित कई मौजूद थे।