Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/रिटायर्ड टीचर के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत: सहरसा में 3 दिन से था गायब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 3, 2024

SAHARSA/रिटायर्ड टीचर के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत: सहरसा में 3 दिन से था गायब


सहरसा में मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे की लाश मिली है। युवक 31 अगस्त से घर से गायब था। उसके गायब होने को लेकर परिजन ने सदर थाना में सोमवार को आवेदन भी दिया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं-31 की है।

हालांकि युवक का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है। ट्रेन भी क्रॉस कर रही है। उसी दौरान युवक के हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 - Dainik Bhaskar

मृतक की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक अजित सिंह के बेटे निखिल आनंद के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल थी और पंचगछिया गांव का रहने वाला था। वर्तमान में युवक सहरसा में अपने परिजन के साथ सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं-31 में रहता था।

वहीं, स्थानीय राहुल कुमार की मानें तो 31 अगस्त को वो घर से 10 बजे रात में निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं आया। कल काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिला और बाद में उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों द्वारा सदर थाना में आवेदन भी दिया गया। उसके बाद प्रशासन ने रात में खोजबीन की। आज सुबह में जब शव बदबू देने लगा तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पटरी के बगल से शव को बरामद किया।

सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कल इनके परिजन ने सूचना दी थी। हम लोगों ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी। कल हम लोग इसका फुटेज भी देखे थे, जिसमें रेलवे पटरी की तरफ वो जाते दिख रहा है। 31 तारीख की रात से ही घर से 10 मिनट कहकर निकला था। उसके बाद से लापता था। स्कूल के फुटेज से यही लग रहा है कि जो भी रीजन हो ट्रेन के आगे खुद जाकर उसने सुसाइड किया है।