सनातन कुमार/सहरसा/
बैजनाथपुर थाना द्वारा संध्या गश्ती के क्रम में क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर के पास वाहन चेकींग की जा रही थी । " तभी वाहन चेकिंग के क्रम में एक उजला रंग का आल्टो कार वाहन चेकिंग को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगा एवं भागने के क्रम में सौरबाजार बाईपास स्थित नहर के पास ड्यूटी में तैनात चो० 4/8 लाल मोहर शर्मा को धक्का मारते हुए नहर में जा गिरा। " घायल चौकीदार को ईलाज हेतु निजी अस्पताल, सहरसा में भर्ती कराया गया । " उक्त आल्टो कार एवं उसमें फसे दो व्यक्तियों को सशस्त्र बल एवं JCB के सहयोग से निकाला गया एवं कार की विधिवत तलाशी लेने पर ROYAL STAG का 02 बोतल प्रत्येक में 375 ml, कुल मात्रा 750 ml बरामद किया गया एवंदोनों व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर थाना लाया गया एवं ब्रेथ अनालयजर मशीन से जाँच करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों को नशे की हालत में पाया गया । . इस संबंध में बैजनाथपुर थाना कांड संख्या-103/24
दिनांक-01/09/2024 धारा-281/225 भा०न्या०सं एवं 30(a) /37(C) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
.
बरामदगी:- 01. विदेशी शराब -750 ml
एक कार
.
गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम व पता :-
01. रजनीश कुमार सिंह पे-प्रमोद कुमार सिंह, सा०-बाबु बभनी थाना- गम्हरिया
02. प्रिंस सिंह पे०-बृजनाथ सिंह सा०- आर घाट थाना - ग्वालपारा दोनों जिला- मधेपुरा
