Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/ दरिंदगी: 14 साल के किशोर ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 4, 2024

BIHAR/ दरिंदगी: 14 साल के किशोर ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया


संवाद सूत्र, मझौलिया (पश्चिम चंपारण)। मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोर ने पड़ोस की पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म किया। यह घटना सोमवार की शाम चार बजे हुई। दुष्कर्म का एक मिनट 53 सेकंड का वीडियो भी मोबाइल से बनाया गया है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पीड़िता को उपचार और मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, बेतिया भेजा गया है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी मिला है। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में किसी अन्य के भी शामिल होने की आशंका है।

क्या है पूरा मामला?

बताया गया है कि घटना के दिन दोपहर में पीड़िता एवं आरोपित के परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान घर के दरवाजे पर खेल रही पीड़िता को आरोपित बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाने के पीछे की कहानी का पता लगाने में पुलिस जुटी है, क्योंकि वीडियो बनाने वाला कोई तीसरा व्यक्ति है।

यह विडियो भी देखें



इस संबंध में आरोपित किशोर से पूछताछ की जा रही है। चर्चा है कि इस घटना को लेकर पहले गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझने पर मंगलवार की शाम पीड़िता की मां थाने पहुंची और इस मामले की शिकायत की।