Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में हत्या का खेल, परिवार ही बना अपनी बेटी का हत्यारा, जानें पूरा मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 4, 2024

SAHARSA/सहरसा में हत्या का खेल, परिवार ही बना अपनी बेटी का हत्यारा, जानें पूरा मामला


सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 30 जुलाई की है। महेशपुर बहियार स्थित एक नाले से युवती का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवती थाना क्षेत्र के खैरा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने युवती के भाई से पूछताछ की तो उसने घटना के दिन दिल्ली में रहने की बात कही। लेकिन पुलिस को शक हुआ और जांच आगे बढ़ाई।


पुलिस ने शुक्रवार को युवती के बहनोई धर्मदेव कुमार उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में धर्मा ने बताया कि युवती की हत्या उसकी मां भूलो देवी, युवती के भाई विवेक कुमार, धर्मा के पिता प्रमोद यादव उर्फ रहमान, युवती के मौसा मंटून यादव और युवती के मामा विगन यादव ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने धर्मा के अलावा युवती के भाई विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।