थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत स्थित सिर्रही गांव निवासी राणा यादव के घर पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा बुधवार को बैजनाथपुर सोनवर्षा मुख्य मार्ग को भवटिया चौक पर जाम कर यातायात बाधित कर दिया गया था।
जिसके बाद अंचलाधिकारी विद्याचरण और थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के पहुंचते ही प्रदर्शनकारियो भागने लगे थे। सड़क जाम करने वाले एक दर्जन से अधिक चिन्हित लोगों पर थाना में मामला दर्ज करने के बाद की गई कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सिर्रही गांव निवासी राणा यादव के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के बाद उनके द्वारा गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करने और बेवजह सड़क जाम करवाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए 8 लोगों में सिर्रही गांव के मोनेश्वर यादव के पुत्र राकेश कुमार,नागेश्वर यादव के पुत्र रंधीर कुमार, मो नजरूधीन के पुत्र इमसाद आलम , सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खौजराहा गांव के लक्ष्मी सादा के पुत्र रामानंद सादा,सुहथ गांव निवासी भगल यादव के पुत्र साहेब यादव कचरा गांव निवासी विधानंद शर्मा के पुत्र गुरूदेव कुमार नरेश सादा के पुत्र रामकुमार,तिलों सादा के पुत्र अरूण सादा शामिल हैं।
