Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध संबंध'; महिला सिपाही के पति ने लगाया आरोप, SP ने लिया सख्त एक्शन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 21, 2024

BIHAR/मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध संबंध'; महिला सिपाही के पति ने लगाया आरोप, SP ने लिया सख्त एक्शन



HighLights

  1. कटिहार एसपी ने मुख्यालय में तैनात डीएसपी को दिया जांच का आदेश
  2. महिला सिपाही के पति ने आवेदन देकर की कानूनी कार्रवाई करने की मांग
  3. आरोप- इंस्टाग्राम से पता चला थानाध्यक्ष-महिला पुलिस कर्मी के अवैध संबध

संवाद सूत्र, कटिहार। पुलिस विभाग में आए दिन प्रेम प्रसंग का मामला उजागार हो रहा है। कई बार महिला पुलिस कर्मी को प्रेम प्रसंग में जान भी गवानी पड़ी है।

अब ऐसा ही एक मामला कटिहार में सामने आया है। यहां एक थानाध्यक्ष पर अपने ही थाने की 112 पर तैनात महिला पुलिस कर्मी के साथ अवैध संबध रखने का आरोप लगा है।

यह आरोप महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को लिखित आवेदन देकर लगाया है। उन्होंने एसपी को दिए आवेदन में थानेदार पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसपी ने आवेदन मिलते ही मुख्यालय डीएसपी को जांच का आदेश दिया है।

आवेदन में महिला सिपाही के पति ने क्या कहा?

महिला सिपाही के पति ने आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी महिला सिपाही के पद पर 112 डायल में पद स्थापित है। पत्नी और थानाध्यक्ष एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहते हैं।

पीड़ित ने कहा कि थानाध्यक्ष होने के कारण वह अपने पद का दुरुपयोग कर मेरी पत्नी के साथ नाजायज संबंध बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि थानाध्यक्ष के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबध हैं।

पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर इस घटना की छानबीन कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि विगत कई माह से महिला सिपाही और उनके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी उन्हें मिली थी। उन्होंने कहा कि जांच होने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा।

जिले के एक थानेदार पर अपने ही थाने की महिला पुलिस कर्मी के साथ अवैध संबध रखने को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मुख्यालय डीएसपी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, एसपी कटिहार