Kosi Live-कोशी लाइव Bhojpuri Adda: बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, पवन सिंह की आवाज मे Stree 2 का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 2, 2024

Bhojpuri Adda: बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, पवन सिंह की आवाज मे Stree 2 का गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल


 भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर पैक स्टार पवन सिंह का जलवा अब बॉलीवुड में भी नजर आ रहा है। पवन सिंह ने अपनी आवाज के जादू से बॉलीवुड में भी तहलका मचा दिया है। जी हां! श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' में पवन सिंह ने गाया गाया और ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

गाने के बोल हैं ‘आई नहीं’ और ये एक आइटम नंबर है। रिलीज के कुछ समय बाद ही इस गाने को 3,832,929 बार देखा जा चुका है।

सारेगामा म्यूजिक ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसमें पवन सिंह के साथ सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने भी अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक सचिन -जिगर ने दिया है। बात गाने में किए गए डांस की करें तो इस कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म का निर्माण दिनेश विजयन और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है और इसके डायरेक्टर अमर कौशिक हैं। पवन सिंह की आवाज में जो ये गाना तहलका मचा रहा है, इसकी तारीफ फिल्म के मेकर्स ने भी की है। अमर कौशिक ने कहा है कि पवन इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं और उनकी आवाज ने गाने में जान फूंक दी है। वहीं पवन के फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं।

भोजपुरी के बाद बॉलीवुड में जमाएंगे पैर?

सभी जानते हैं कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के वर्सटाइल स्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाएं हैं, जिन्होंने कई गानों का रिकॉर्ड तोड़ा। उनके गाने केवल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत में शादियां पवन सिंह के गानों के बिना अधूरी होती हैं।

इसके पहले भी पवन सिंह ने हिंदी गाने गाए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लिए पायल देव, मुद्दसर खान, लॉरेन गुटबिल के साथ ‘कमरिया हिला रही है’, सलीम सुलेमान, त्रिधा चौधरी के साथ ‘बबुनी तेरे रंग’ में जैसे गाने गाए हैं। इसके अलावा पवन सिंह अपनी आवाज में हिंदी के कई गानों को भोजपुरी में भी डब कर चुके हैं। हिना खान और शाहिद शेख का ‘बारिश बन जाना’ गाना पवन ने अपनी आवाज में डब किया था।