घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रंप के घायल होने की भी खबर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें ट्रंप रैली को संबोधित कर रहे हैं। गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने लगती है। तभी सुरक्षा अधिकारी ट्रंप को घेर लेते हैं।
गुग्लील्मी ने पुष्टि की कि ट्रंप सुरक्षित हैं और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी। अमेरिकी सीक्रेट सेवा के अधिकारी ने कहा कि हमने सुरक्षात्मक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। इसकी आगे जांच की जा रही है।
ट्रंप के प्रवक्ता ने सीक्रेट सर्विस का जताया आभार
ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा कि वह ठीक हैं और स्थानीय चिकित्सा सुविधा में उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिल और मैं ट्रंप को सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं। अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें इसकी निंदा करने के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होना चाहिए। नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप से है।
