सहरसा में शुक्रवार को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवारी स्थान में महिषी थाना के अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी सिविल ड्रेस में पूजा करने गई थी। महिला चोर मंदिर में पूजा करने के दौरान पदाधिकारी के गले पर हाथ डालकर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रही थी
इस घटना की तस्वीर मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी बहादुरी का परिचय देते हुए मंदिर में ही महिला चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर सोनवर्षा कचहरी थाना को सुपुर्द कर दिया।
बताया गया कि यह महिला बीते दिनों भी चेन छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गयी थी, लेकिन इसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस इसको खोज भी रही थी। आज वो महिला चोर पुलिस पकड़ में आ गईं।
सोनवर्षा कचहरी थाना अध्यक्ष पुष्पम भारती ने बताया कि महिला चोर की गिरफ्तारी की गई है, उसका काल्पनिक नाम अंजली कुमारी है। जांच की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
