सहरसा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बैजनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय ने बैजनाथपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रात्री गश्ती के दौरान करीब 3:10 बजे बैजनाथपुर थाना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन पुलिस की चेकिंग को देखकर भागने लगा।
जिसका पीछा करने पर कुछ दुरी पर अवस्थित एक होटल पास वाहन चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम खगड़यिा जिले के बैलदोड केंजरी अभिनय आनंद उर्फ गुलशन बताया गाड़ी की तलाशी लेने पर 9 बोरा में से 1800 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस संबंध में बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 73/24 दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अपराधकर्मी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा हैं। टीम में जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी, पीटीसी शिल्पा श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे

