Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में महिला को चढ़ा बीच सड़क रील बनाने का शौक, डांस के चक्कर में रोक दिया पुलिस का रास्ता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 15, 2024

SAHARSA/सहरसा में महिला को चढ़ा बीच सड़क रील बनाने का शौक, डांस के चक्कर में रोक दिया पुलिस का रास्ता


जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नवहट्टा पुलिस की गश्ती गाड़ी को कोसी पूर्वी तटबंध पर रोककर एक महिला का भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में नविता शर्मा नाम की इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाली एक महिला का पुलिस की गाड़ी रोककर उन्मत्त होकर डांस करते नजर आ रही है।

हालांकि कहा जा रहा है कि वीडियो एक-दो महीने पुराना है, क्योंकि अभी कोसी पूर्वी तटबंध किनारे बाढ़ का पानी आया हुआ है। लेकिन वायरल वीडियो में चारों ओर जमीन सूखी दिख रही है। लोगों में चर्चा है कि इस तरह से बीच सड़क पर प्रशासन की गाड़ी रोककर डांस करना कतई उचित नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। प्रशासनिक अधिकारी इस पर कोई सफाई देना नहीं चाहते हैं।