हथियार के साथ एक लाख का इनामी बदमाश अरेस्ट:सहरसा में 6 साल से था फरार, आर्म्स एक्ट सहित 4 हत्या का मामला है दर्ज
सहरसा में बुधवार को पुलिस ने तकरीबन 12 बजे टॉप-10 की लिस्ट में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश शंभु यादव और उसके सहयोगी ललित यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 1 देसी कट्टा,1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह इनामी बदमाश करीब 6 साल से फरार चल रहा था।आज बुधवार को एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार महिषी थाना को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी शंभु यादव पिता राजो यादव,गांव रकटी वार्ड नं-2 महिषी थाना क्षेत्र से अपने सहयोगी ललित यादव के साथ राजनपुर आने वाला है, जो विशनपुर घाट पर उतर कर कही आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचे, जहां बदमाश पुलिस को देखते हुए भागने लगा। जिसको पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।जब अपराधी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ।
वहीं, एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि टॉप टेन में शामिल अपराधी था। शंभु यादव पर एक लाख का इनाम था। इस पर कई सारे केस थे और सहरसा दियरा क्षेत्र में काफी एक्टिव था। एक्सटॉर्शन का काम करता था और इस पर संदिग्ध मामले भी थे। इसकी तलाश हम लोग काफी दिनों से कर रहे थे।
साल 2018 से फरार चल रहा था बदमाश
तकरीबन ये सूचना मिली कि यह लगभग 2018 से फरार चल रहा था। इसको लेकर एक स्पेशल एसआईटी टीम बनाई गई थी। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में जिसमे महिषी थाना अध्य्क्ष,डीआईयू ,कनरिया थाना के थानाध्यक्ष शामिल थे।
इसी गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजनपुर स्थित विशनपुर घाट पर छापेमारी कर इनामी अपराधी शंभु यादव और सहयोगी ललित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1 देसी कट्टा,1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
उन्होंने ये भी बताया कि शंभु यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस पर करीब 4 हत्या के मामले दर्ज है। अन्य आर्म्स एक्ट के केस दर्ज है। पहले भी हम लोगों ने एके-47 पकड़ा था। उसमें भी इसका लिंक या रहा था और इससे पहले भी पुलिस इसको पकड़ने गयी थी। हर्ष फायरिंग करके के मामले में केस दर्ज किया गया था।