सहरसा में मंगलवार को जमीन विवाद में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली युवक को छाती में लगी है। वो खेत जोतकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तभी उनपर हमला हुआ। परिजनों ने जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां जख्मी इलाजरत है। घटना सहरसा जिले के बनगांव थाना अंतर्गत मिडिल स्कूल स्थित पड़री गांव की है।
जख्मी युवक किशोर कुमार का पुत्र अंशु आनन्द है। जो बनगांव थाना अंतर्गत पड़री गांव खान पट्टी वार्ड नं 13-19 का रहने वाला है। वहीं, जख्मी के पिता किशोर कुमार ने घटना को लेकर बताया कि जमीन विवाद का मामला है। इससे पहले भी कुछ दिन पहले गोली चलाई थी। थाना, एसपी, डीएसपी, डीआईजी, आईजी तक आवेदन दिए थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जख्मी हालात में घर पहुंचा युवक
बताया कि ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार 6 लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो गोली मेरे बेटे के छाती पर लगी है। जख्मी हालत में वो घर पहुंचा और बेहोश हो गया। इसके बाद हम लोग अस्पताल ले गए।
घटना को लेकर बनगांव थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने कहा कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
