सहरसा में बुधवार को बाढ़ के पानी में महिषी प्रखंड के 17 नंबर रोड सरडीहा चौक से बलिया सिमर, कुंदह जाने वाली सड़क का पुलिया गिरा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज का ही बताया जा रहा है।
साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाढ़ के पानी में कैसे पुल बह रहा है और ग्रामीण लोग देखते नजर आ रहे हैं। पुलिया बहने से बलिया सिमर, कुंदह सहित दर्जनों गांव का आवाजाही बंद हो गया।वहीं दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है।
ग्रामीण की प्रमोद कुमार साह की माने तो बाढ़ के पानी बढ़ने के कारण पुलिया गिरा। पुल पुराना था और कमजोर भी था। 2005 में पुल बना था। लापरवाही के कारण ये पुल टूटी है। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि आज मेरे गाँव में 10 शादी है जिसमें एक शादी मेरे यहां भी है।अब हम लोगों को काफी समस्या हो गयी है जो कैसे बारात आएगी ।पुल के क्षतिग्रस्त होने से।
वहीं पुल क्षतिग्रस्त को लेकर रामप्रवेश सादा की माने तो ये रोड जो है कोसी के कछार पर है और ये रोड कुंदह पंचायत जाने वाली रोड है। पानी के दबाव के कारण ये पुल और रोड टूटा है।उन्होंने ये भी बताया कि आज मेरे गांव में तकरीबन 10 शादी है रोड नहीं बनेगी तो शादी कैसे होगी। भारी समस्या हो गयी है।
