Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बहन के घर गए युवक की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 30, 2024

MADHEPURA:बहन के घर गए युवक की गोली मारकर हत्या


मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के भैरवपुर निवासी अर्जुन शर्मा के 19 साल के बेटे शशि कुमार के रूप में हुई।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चचेरे भाई सिकंदर कुमार ने बताया कि शशि सोमवार को सिंहेश्वर मंदिर पूजा करने गया था। पूजा कर वापस लौटने के दौरान वह कुमारखंड में अपने बड़े-बहनोई से मिलकर उसे प्रसाद दिया। उसके बाद शाम में वह अपनी छोटी बहन के घर लक्ष्मीपुर में रुक गया।

-
बहन के घर पर ही अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली उसके गले में मारी गई है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीपुर गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर इस घटना की जानकारी उन लोगों को दी।

-
घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग लक्ष्मीपुर पहुंचे। हत्या किस कारण से की गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।