Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:छात्रों ने बस परिचालन के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण के पास आवेदन पत्र दिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 13, 2024

MADHEPURA:छात्रों ने बस परिचालन के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण के पास आवेदन पत्र दिया


भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर हिंदी विभाग, समाजशास्त्र विभाग के छात्रों ने बस परिचालन के लिए अध्यक्ष छात्र कल्याण के पास आवेदन पत्र दिया। छात्रों का कहना है कि वह सभी नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होते हैं, आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी को विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक उत्तरी परिसर के लिए बस की सुविधा दी गई थी जिससे कि हम सभी छात्रों को आने-जाने में सुविधा होती हैं बस का शुल्क नामांकन के ही समय ले लिया जाता है लेकिन कुछ महीनो से बस का परिचालन बंद है जिससे छात्रों को आने-जाने में कठिनाई का सामना कर करना पड़ रहा है छात्रों ने मांग किया है कि बस का परिचालन जल्द से जल्द किया जाए, जिससे हम सभी छात्रों को अपने विभाग आने-जाने में सुविधा हो एवं पठान-पाटन कर परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त कर अपने विभाग व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मनीष कुमार, प्रतिभा कुमारी , प्रियंका कुमारी, पीना कुमारी, सागर कुमार, हिमांशु कुमार, अमीषा कुमारी, आदित्य सिंह, ज्योति कुमारी अन्य छात्र उपस्थित थे।