Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में स्कूल पर गिरा ठनका; दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल, परिजन बेहाल, अस्पताल में अफरातफरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 11, 2024

बिहार में स्कूल पर गिरा ठनका; दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल, परिजन बेहाल, अस्पताल में अफरातफरी


Biहार के भोजपुर जिले इस वक्त की बड़ी आ रही है। जब एक स्कूल पर ठनका गिर गया। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई हैं। पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना तरारी के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय की है।
घायल छात्राओं को तरारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की कम संख्या में ड्यूटी होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं छात्राओं के परिजन भी बेहाल हैं, कई छात्राओं को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

आपको बता दें बिहार में लगातार हो रही बारिश खे चलते कई जिलों से ठनका गिरने से लोगों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में अलगल-अलग जिलों में 11 लोगों की जान ठनका गिरने से गई है। और अब भोजपुर के स्कूल पर वज्रपात होने से कोहराम मच गया।