Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में गड्ढे में दफन मिला युवती का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 4 फीट जमीन खोदकर निकाली बॉडी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 30, 2024

सहरसा में गड्ढे में दफन मिला युवती का शव:ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 4 फीट जमीन खोदकर निकाली बॉडी



सहरसा में मंगलवार को गड्ढे में दफन अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया है। शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर मूढ़ी मिल के पास की है.

ग्रामीण खेत की ओर गए तो गड्‌ढा खोदा देखा और मानव अंगुली दिखाई दी। इसकी सूचना डायल-112 की टीम को दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और 4 फीट जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया।

मौके पर सदर SDPO आलोक कुमार, CO विद्या चरण और FSL की टीम समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जमीन खोदकर निकाली गई युवती की बॉडी। - Dainik Bhaskar
जमीन खोदकर निकाली गई युवती की बॉडी।
युवती का शव मिलते ही फैल गई सनसनी। - Dainik Bhaskar
युवती का शव मिलते ही फैल गई सनसनी।

गड्ढा खोदकर शव को निकाला

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर नहर के पास से युवती का शव बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आज सुबह 9 बजे डायल 112 की टीम को सूचना मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हनुमान नगर, महेशपुर नहर स्थित बहियार में डेड बॉडी गड़ी हुई है।

शव मिलने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - Dainik Bhaskar
शव मिलने की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
मामले की जांच-पड़ताल करती पुलिस। - Dainik Bhaskar
मामले की जांच-पड़ताल करती पुलिस।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, FSL की टीम, अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी के सामने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला गया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतका की पहचान की कोशिश की जा रही है।