Kosi Live-कोशी लाइव saharsa:चार माह में 2,222 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध अस्त्र मादक पदार्थ व देशी विदेशी शराब जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 2, 2024

saharsa:चार माह में 2,222 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध अस्त्र मादक पदार्थ व देशी विदेशी शराब जब्त


लोकसभा आम निर्वाचन को भय मुक्त निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सहरसा पुलिस दृढ संकल्पित होकर कार्यरत है।वही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक सहरसा पुलिस की कार्रवाई में विशेष उपलब्धि हासिल की गई है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु के द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा विगत चार महीना में कुल 2222 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दहेज हत्याकांड में 27, डकैती कांड में एक, लूट कांड में 40, एससी एसटी कांड में 20, पुलिस पर हमला कांड में 9,बलात्कार पोक्सो एवं महिला उत्पीड़न कांड में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब पीने वाले एवं व्यवसाय करने के आरोप में 793 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण 117 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। वही 116 के तहत 8482 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 110 के तहत 15, सीसीए के तहत 134,सीसीए 12(2) के तहत एक गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के दौरान 95 अवैध आग्नेयास्त्र, 440 कारतूस बरामद कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन किया गया है।उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान 975500 रुपए की राशि समन की गई है। साथ ही 6274•700 लीटर देसी शराब, 7871•710 लीटर विदेशी शराब, 2023 लीटर कोडिंग युक्त कफ सिरप, 27.4 ग्राम ब्राउन शुगर, 40•160 केजी गांजा एवं 676•73 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि इस अभियान की दौरान 2420 वारंट भी निष्पादन किए गए हैं।वहीं 60 कुर्की जब्ती का निष्पादन किया गया।साथ ही लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर 321 लाइसेंस धारी अस्त्र जमा करवाया गया है। वही मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग अधिनियम के अंतर्गत 414 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही 95 कोरेक्स बरामदगी एवं 319 अवैध शराब बरामदगी हेतु कांड दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरेक्स में 149 अवैध शराब में 653 तथा एनडीआरडी एक्ट अंतर्गत 22 कांड दर्ज किए गए हैं।