मोदी सरकार को तेजस्वी ने घेरा
मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है, जिसको लेकर तमाम पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दिए हैं। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। साथ ही मधेपुरा रेल कारखाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए तेजस्वी ने कहा लालू जी के कार्यकाल में यहां रेल कारखाना खोला गया लेकिन मोदी जी ने 10 वर्षों में क्या किया?

वहीं, मुकेश सहनी की सुरक्षा हटाए जाने पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि हम पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। हम किसी से डरने वाले नहीं है। जब लालू यादव किसी से नहीं डरे तो उसका बेटा किसी से डर जाएगा क्या? अंत में तेजस्वी यादव ने मोदी जी पर गाना गाकर तंज कसते हुए सभा को समाप्त कर दिया।
