Kosi Live-कोशी लाइव Khagaria:जीतन राम मांझी जहां, महादलित समाज वहां, एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के साथ - राम चरित्र सदा, पूर्व जिलाध्यक्ष, "हम" पार्टी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 2, 2024

Khagaria:जीतन राम मांझी जहां, महादलित समाज वहां, एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के साथ - राम चरित्र सदा, पूर्व जिलाध्यक्ष, "हम" पार्टी


जीतन राम मांझी जहां, महादलित समाज वहां, एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के साथ - राम चरित्र सदा, पूर्व जिलाध्यक्ष, "हम" पार्टी

सरोज सदा (पूर्व जिलाध्यक्ष) "हम" पार्टी के ज़िला संयोजक बने, बधाइयों का लगा तांता

पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण सोनू अग्रवाल छः वर्षों के लिए निलंबित - निलेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव, "हम"

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। एनडीए चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय सचिव निलेश कुमार ने कहा कि हम सेक्युलर के संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन (संतोष मांझी) के संदेश को लेकर खगड़िया आया हूँ। हमारी पार्टी एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश वर्मा के पक्ष में कटिबद्धता व दमखम के साथ प्रचार प्रसार में डटे हुए हैं। पार्टी विधान के विरुद्ध कार्य करने वाले हम के तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सोनू अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व विधायक अनिल कुमार के द्वारा पार्टी से छ: वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसका निलंबन पत्र जारी कर दिया गया है और पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज सदा को लोकसभा चुनाव प्रबन्धन एवं संगठन के कार्यों को नियमित रूप से संचालित हेतु जिला संयोजक बनाये जाने पर हम के कार्यकर्त्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और जोरदार ताली से स्वागत एवं अभिनन्दन किया। हम सेक्युलर के पूर्व जिला अध्यक्ष व नव मनोनीत जिला संयोजक सरोज सदा ने दावे के साथ कहा कि हम सेक्युलर और हमारे नेता मांझी जी पूरे निष्ठा पूर्वक चट्टानी एकता के साथ लोकप्रिय युवा प्रत्याशी राजेश वर्मा के साथ हैं और हम व हमारे महादलित समाज इन्हें आपार बहुमत से विजयी बनायेंगे।उन्होंने बताया कि आज के प्रेस वार्ता में पार्टी के छः प्रखण्ड अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित हुए जो एकजूटता का परिचायक है। हमें जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभायेंगे। हम सेक्युलर के लोकसभा प्रभारी रविन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम सेक्युलर के जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर के तमाम पदाधिकारी- कार्यकर्त्ता एनडीए उम्मीदवार राजेश वर्मा के पक्ष में लगातार काम कर रहे हैं।इसलिए राजेश वर्मा की जीत तय है। हम सेक्युलर के पूर्व जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचरित्र सदा,मुकेश कुमार मांझी तथा एससीएसटी मोर्चा के अध्यक्ष रामबली राम ने कहा कि किसी एक - दो व्यक्ति के चले से पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।हमलोग 45 वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अनुआयी हैं। वे जहां रहेंगे हमारा महादलित समाज वहीं रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आनंदी सदा, मदन सदा, शम्भु राम,शिवनन्दन सदा,चन्दर सदा, राजीव सदा,अरूण सदा, शंकर सदा,दिलेश्वर सदा, रामेश्वर सदा, जगदीश सदा, ब्रह्मदेव सदा,संजय सदा,दिनेश सदा,शिवरतन सदा, रामचन्द्र सदा, पोखन चौधरी, शम्भु सदा,धर्मेन्द्र सदा,राजेश सदा,घुटर चौधरी,रानी देवी, दायरानी देवी, अनिता देवी, नारायण सदा एवं रामबृक्ष राम आदि दर्जनों हम सेक्युलर के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे, जिन्होंने एक स्वर से राजेश वर्मा जीतेगा भाई जीतेगा,जीतन राम मांझी जिन्दाबाद, नीतीश ,मोदी, चिराग ,उपेन्द्र कुशवाहा जिन्दाबाद का गगनभेदी नारे लगाये।