Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:भागवत कथा को लेकर की गई बैठक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 5, 2024

Saharsa News:भागवत कथा को लेकर की गई बैठक


*सहरसा/भागवत कथा को लेकर बैठक* ।स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मैदान नलकूप पूरब बाजार में आगामी 2 अप्रैल से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा कि यज्ञ में कई देवी देवताओं की भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से गणेश जी, लक्ष्मी जी, विष्णु जी, राधा कृष्ण, पार्वती जी, महादेव, राम दरबार बनेगा। यज्ञ 2 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 9 अप्रैल को विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा। प्रशांत सिंह राजू, विनीत कुमार, आशुतोष आनंद, अंकित सिंह, इशान सिंह, गौरव सिंह, बुल्लू झा, मोनू महाकाल आदि थे।