Kosi Live-कोशी लाइव Mayank Yadav: रफ्तार के बादशाह ने रोशन किया बिहार का नाम, जानें कहां है मयंक यादव का गांव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 4, 2024

Mayank Yadav: रफ्तार के बादशाह ने रोशन किया बिहार का नाम, जानें कहां है मयंक यादव का गांव


IPL 2024, Mayank Yadav: आईपीएल 2024 में दो अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले में पेस सेंसेशनल ने अपने करियर की शानदार शुरुआत की।

इसके साथ ही लखनऊ के हीरो मयंक यादव ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टार गेंदबाज के कहर के बाद हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है, ऐसे में जानते हैं कि मयंक यादव कहां के रहने वाले हैं और बिहार से उनका क्या कनेक्शन है?

मयंक ने लगातार दो बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

मयंक यादव ने आईपीएल के इतिहास में अपने शुरुआती दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीते हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई और नहीं कर पाया था। उन्होंने पंजाब के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी उन्होंने ये अवॉर्ड जीत लिया है।

दरअसल, मयंंक को साल 2022 में आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था, लेकिन उन्हें प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2023 में भी मैच में वे चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में एंट्री करने से रह गए। इसके बाद एक बार फिर 2024 में मयंक का चयन लखनऊ टीम में हुआ और इस मौके को स्टार गेंदबाज ने हाथ से जाने नहीं दिया।

कहां है मयंक यादव का गांव

मयंक यादव सुपौल के रतहो गांव के निवासी हैं। 21 वर्षीय मयंक का गांव सुदूर देहाती इलाके में शुमार है। जहां अक्सर लोगों लोग कोसी नदी की तबाही को झेलते हैं। यही कारण है कि ये इलाका आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में है।मयंक के पिता प्रभु यादव है, जिनके पिता यानी मयंक के दादाजी हरिश्चंद्र यादव एक साधारण किसान थे। मयंक के माता का नाम ममता यादव है जो दिल्ली अब के निवासी हैं।

मयंक का जन्म 17 जुलाई 2002 को दिल्ली के मोतीनगर इलाके में हुआ। मयंक को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन थे। मयंक का उनके पिता ने दिल्ली के इंद्र प्रस्थ नेशनल क्रिकेट एकेडमी में नामांकन कराया। उनका पहली बार साल 2019 दिल्ली स्टेट टीम में चयन हुआ। वे दाएं हाथ गेंदबाजी करने के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में तहलका मचा दिया है, जिससे न सिर्फ लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को लगातार जीत मिली है बल्कि मयंक ने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया है। उनकी तेज़ गति और पिन-पॉइंट सटीकता के कारण फैंस उन्हें भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस पर फैसला करना चयनकर्ताओं के हाथ में है।