Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:गिट्टी लोड ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद, चालक और खलासी को किया गया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 13, 2024

SAHARSA:गिट्टी लोड ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद, चालक और खलासी को किया गया गिरफ्तार


सनातन/सहरसा।सौर बाजार थाना पुलिस ने ट्रक में गिट्टी के नीचे छिपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। अंग्रेजी शराब की खेप ले जा रहे ट्रक को जब्त करने के साथ साथ ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिट्टी अनलोडिंग के बाद झारखंड निर्मित 750 एमएल की आईवी मार्का अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद किया गया है। ट्रक बेजनाथपुर सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग से सहरसा की ओर जा रहा था। सोनवर्षा राज पुलिस के रोकने पर ट्रक चालक नहीं रुका और ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। जिसके बाद सौर बाजार पुलिस को सूचना दिया गया ।

सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना चौक पर ट्रक को रोका ।जिसके बाद ट्रक चालक व खलासी वहां से ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसको पकड़ लिया गया। शराब की खेप अधिक रहने के कारण अनलोडिंग में मजदूर लगे हुए थे। ट्रक मालिक की जानकारी खंगाली जा रही है ।शराब लोडेड ट्रक एवं अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा, गिरफ्तार चालक व खलासी की जानकारी पुलिस फिलहाल नहीं बता रही है। कार्रवाई पूरा करने के बाद जानकारी देने की बात कही है। ऐसे तस्करों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।