Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 16, 2024

MADHEPURA:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया


उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज, मधेपुरा में
शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया l प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुमन कुमार झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया l जागरूकता रैली और कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अरुण कुमार,सहायक प्राचार्य इतिहास विभाग सह अर्थपाल ने मंच का संचालन करते हुए मतदान,मतदान की प्रक्रिया और मतदाता जागरूकता से संबंधित विषय प्रवेश कराया, उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे एवं मतदाताओं को शपथ भी दिलाया कि वे निर्भीक होकर मतदान करेंगे l प्रोफेसर सुधा कुमारी,प्रोफेसर वरदराज, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार, प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार ने भी मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित अपने विचार व्यक्त किये और मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित किये l प्रधानाचार्य प्रोफेसर सुमन कुमार झा एवं सभी सहायक प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया l जागरूकता रैली महाविद्यालय से होते हुए कॉलेज चौक, बैंक चौक,फुलौत चौक होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँचा l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान लिपिक श्री रणधीर कुमार, चंदन,पिंटू हिमांशु,ललन, अजय,सोनू,छात्र संघ नेता आदेश प्रताप, अमरजीत,साक्षी, गौरी सहित सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे l