Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:खगड़िया में युवक ने किया हथियार का प्रदर्शन:सोशल मीडिया पर जमाया धौंस, रायफल, पिस्टल के साथ फोटोशूट कराकर किया पोस्ट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 13, 2024

KHAGARIA:खगड़िया में युवक ने किया हथियार का प्रदर्शन:सोशल मीडिया पर जमाया धौंस, रायफल, पिस्टल के साथ फोटोशूट कराकर किया पोस्ट


एक तरफ पुलिस प्रशासन आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में गांव-गांव फ्लैग मार्च कर अपराधियों को आगाह कर रही है। अपराधियों को चिह्नित कर सीसीए का प्रस्ताव लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ एक साथ कई अवैध हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर धौंस जमाया जा रहा है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का हाथ में राइफल, कार्बाइन और पिस्टल देकर कराए गए फोटो-शूट वाली तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में शराब की बोतलें भी दिख रही है। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी मुन्ना झा का बेटा प्रीतम ऊर्फ प्रेम कुमार झा के रूप में की गई है।

वॉट्सऐप पर लगाया था स्टेटस

बताया जा रहा है कि प्रीतम उर्फ प्रेम कुमार झा अपने मोबाइल नंबर 8210936757 के वॉट्सऐप पर हथियार के साथ वाली तस्वीर को मंगलवार को स्टेटस में लगाया था। बताया जा रहा है कि एक हाथ में कार्बाइन और दूसरे हाथ में राइफल और पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक खगड़िया के जिला परिषद उपाध्यक्ष श्वेत शिखा के देवर और सदर प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी के पति टुकटुक कुमार का दोस्त है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी


मामले में सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि हथियार के साथ तस्वीर सामने आते ही मेरे नेतृत्व में युवक के घर पर छापेमारी की गई। लेकिन वह फरार हो गया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। युवक को जल्द ही गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किया जाएगा।