हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कॉलेज इकाई तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “स्वामी विवेकानंद का जीवन , दर्शन एवं उनके विचार” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।डॉक्टर सुमन कुमार झा प्रधानाचार्य एच एस कॉलेज की अध्यक्षता में।
महाविद्यालय के प्रो. अरुण कुमार कुमार एवम प्रो. सरवर मेहदी ने कहा कि उठो, जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक आगे बढ़ते रहो के आदर्श को युवा समझें।उन्होंने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और भारत माता की सेवा के साथ-साथ सामाजिक विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
महाविद्यालय के प्रो. अमित कु मिश्रा और प्रो. नागेश्वर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सन्यासी, शिक्षा शास्त्री देशभक्त तथा समाज सुधारक थे। साथ ही भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक मूल्यों एवं सनातन परंपरा से विश्व को आलोकित करने वाले महान संत व दार्शनिक, युग पुरुष स्वामी विवेकानंदजी का जीवन एवं दर्शन दुनिया के लिए प्रकाश पुंज की तरह है।
प्रो. धीरेंद्र और प्रो. शालेंद्र ने कहा कि वे मानते थे कि वास्तविक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास, आत्मज्ञान, आत्म नियंत्रण, आत्मनिर्भरता, आत्मज्ञान जैसे सद्गुणों का विकास और देशभक्ति का भाव जागृत करना होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार केवल भारतीय समाज ही नहीं बल्कि समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं, वे अपने विचारों में मानवता और अध्यात्म के जिन रूपों की व्याख्या करते हैं वह अतुलनीय हैं।
कार्यक्रम संयोजक आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को प्रत्येक वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में इनका जन्म हुआ था। विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्र नाथ था।
विश्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने के पहले खेतड़ी के नरेश ने इनको विवेकानंद नाम से संबोधित किया था। उन्होंने विवेकानंद जी के शिकागों वृतांत को भी बताया।
मंच संचालन प्रोफेसर अमित कुमार मिश्रा ने किया।
बहुत से छात्रों ने एकल गीत एवं भाषण दिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम सिंह , आदित्य , साक्षी सिंह, मुस्कान , अन्नू प्रिया , छोटी, निशा, स्वाति, मनीषा, प्रीति, पलक, आकृति, शिवानी, मौसम, उर्वशी, शुभम , सत्यम , इशू, अंकित, रविशंकर अमरजीत सिंह, जयप्रकाश, बिट्टू सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे
