Kosi Live-कोशी लाइव बिहार को मिल सकती है बड़ी सौगत, सहरसा से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 15, 2024

बिहार को मिल सकती है बड़ी सौगत, सहरसा से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी


बिहार के सहरसा से भी जल्द नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इसका आनंद बिहार के लोग उठा सकेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस एक आधुनिक ट्रेन है। इसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच हैं। ट्रेन में वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट, और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

सहरसा: बिहार के सहरसा को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिली है। अब सहरसा से दिल्ली जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सहरसा से दिल्ली जाने के लिए फिलहाल सिर्फ एक ही ट्रेन है, जो है सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस। यह ट्रेन पुरानी है और इसमें सुविधाएं भी कम हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से सहरसा से दिल्ली की यात्रा आसान और सुखद हो जाएगी।

रेलवे ने बताया कि सहरसा से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। ट्रैक का मेंटेनेंस कराने के बाद ट्रेन चलाने की योजना है। बताया जाता है कि कि कुछ दिन पहले ही पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य ट्रैक इंजीनियर मुकेश कुमार सहरसा आए थे। यहां से मुकेश कुमार ने सहरसा और समस्तीपुर के बीच रेलखंड का ट्रैक निरीक्षण किया था।

वंदे भारत को लेकर क्या कहना है अधिकारी का
हाजीपुर जोन के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2024 के आखिर तक रेलवे की कोशिश है कि देश के हर राज्य से वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाए। वंदे भारत ट्रेन की स्पीड करीब 160 किमी की होती है। इसलिए हर जगह ट्रैक का मेंटेनेंस काम किया जा रहा है। जैसे-जैसे ट्रैक ठीक होते जा रहे हैं, वहां से वंदे भारत चल रही है। सहरसा से भी भविष्य में वंदे भारत चलेगी।

इस खबर से सहरसा के लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से सहरसा से दिल्ली की यात्रा आसान और सुखद हो जाएगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुटी कुछ खास जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह ट्रेन करीब 800 से ज्यादा यात्रियों को ले जा सकती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत में ही बनाया गया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार 2019 में वाराणसी से दिल्ली के लिए चली।