*मधेपुरा के विभिन्न घाट पर जुटी भारी भीड़, ब्रती महिलाओं ने डूबते और उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ*
आज उगते सूर्य को दिया अर्घ।
ब्यूरो रिर्पोट/ रामानंद कुमार मधेपुरा
बिहार /मधेपुरा/भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोक आस्था के पर्व छठ का प्रथम दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हुआ। कल डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व पूरी तरह से संपन्न हो गया। सोमवार को घैलाढ़ प्रखंड छठ मां मंदिर पिपराही घाट पर हजारों की संख्या में महिलाओं द्वारा अर्घ दिया गया। इस दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मधेपुरा के विभिन्न आलाधिकारी भी घाट पर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। समाजसेवी सह पत्रकार रामानंद कुमार द्वारा हर साल की भांति इस साल भी विभिन्न क्षेत्रों की घाटो देख रेख करते देखे गए। हर घाट पर विद्युत की समुचित व्यवस्था देखी गई थी। यहां मधेपुरा जिला प्रशासन कि और सुरक्षा संबंधी निर्देश लगातार दिए जा रहे थे, जिससे कोई अप्रिय घटना न होने पाए। वही गम्हरिया प्रखंड के सिहपुर घाट,भान टेकठी,मठाही, पिठाही, गणेश स्थान,मां काली भूत नाथ मंदिर भिरखी पुल,जैसे दर्जनों गांवों की ब्रती महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे। जबकि छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर नगर परिषद मधेपुरा, सहित पूरे देश वासियों के लिए उन्नति, खुशियां की मनोकामना की हे छठी मईया आप सदा यूं ही अपने श्रधालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखे यही कामना है हमारी। अर्घ्य देने वाले वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 02, श्रीमती विशनी देवी,राजद जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, पियूष राज, दृष्टि प्रिया, सृष्टि प्रिया, पूनम भारती आदि बहुत सारे लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर कामना किए।
