Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:छठ पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आगाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 21, 2023

MADHEPURA:छठ पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आगाज


छठ पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आगाज


ब्यूरो रिर्पोट/रामानंद कुमार मधेपुरा




घैलाढ़ /पिपराही ग्राम में सरस्वती नाट्य कला परिषद पिपराही के तत्वावधान में सोमवार को दो दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का पंचवटी चौक से पश्चिम में आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार देर शाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांव के सेवा निर्मित एसडीओ श्री शिवनंदन मंडल एवं सेवा निर्मित प्लस टू प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार मुन्ना ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक 10 मिनट की लघु फिल्म भी दिखाई गई, इसमें बेटियों को बेटों के बराबर समझने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शिवनंदन प्रसाद मंडल ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तथा नई पीढ़ी को लोकगीतों लोककथाओं से रूबरू करवाने के लिए सरस्वती नाट्य कला परिषद पिपराही द्वारा किया गया, यह प्रयास सराहनीय है। यतीद्र कुमार मुन्ना ने कहा कि जो समाज अपनी संस्कृति सभ्यता से जुड़ते हुए आधुनिकता की ओर चलता है वहीं सही मायने में तरक्की करता है। नई पीढ़ी को पुरानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। कला में निरंतर बदलाव आधुनिकता होनी चाहिए लेकिन उसमें किसी भी तरह की फुहड़ता नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा नोटंकी सांग का प्रस्तुतीकरण किया गया। इससे पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत बैनर तले के माध्यम से लघु फिल्म दिखाई गई।
मंगलवार को दीपक नृत्य, रागनी,लोकनृत्य, हास्य कलाकार शिव शक्ति म्यूजिकल ग्रुप की विशेष प्रस्तुति तथा विवाह के रीति रिवाज पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस रंगारंग कार्यक्रम में 30 लड़के का ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर निर्मल कुमार मंडल, प्रवेश कुमार उर्फ चुनचुन जी, रविन्द्र कुमार आर के साउंड सिस्टम के डायरेक्टर,राजेश कुमार, समाजसेवी रामानंद कुमार युवा पत्रकार, अविनाश कुमार, उमाशंकर मंडल, राजेंद्र प्रसाद मंडल, छोटू कुमार, मुनेश्वर राम, पवन राम सहित कई सरस्वती नाट्य कला परिषद के तमाम सदस्य मौजूद थे।