पुलिस ने कार को किया जब्त
पूर्णिया बस स्टैंड में कार सवार युवक ने नाबालिक लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया। वारदात उस समय हुई जब नाबालिग कोचिंग से छुट्टी होने पर घर जा रही थी। कोचिंग से चंद कदम आगे निकली थी कि एक युवक उसके पास आया और जोर जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक भाग निकला। वहीं लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नाबालिग छात्रा से पुलिस ने पुछताछ कर परिजनों को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों ने चालक को किया पुलिस के हवाले
स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले
घटना के बारे में बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा अपनी एक सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवक अपहरण की नीयत से नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर कार नंबर BR 11 BE 4882 पर बैठाने लगा। लड़की के द्वारा विरोध करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। वहीं कार चालक को लोगों ने पकड़ कर पहले पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस हिरासत में लिए गए युवक सुदिन चौंक निवासी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी युवक नेवालाल चौंक निवासी सुभाष जयसवाल का पुत्र मिथुन कुमार है। प्रोडक्ट पहुंचाने का काम करता है। उसका प्रोडक्ट हम भी लेते हैं। इसी दौरान युवक मेरी गाड़ी में बैठ गया। कहने लगा कि चलो बस स्टैंड की तरफ से आते हैं। बस स्टैंड के पास नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ लिया। युवक किस मकसद से लड़की का हाथ पकड़ा हम नहीं जानते हैं।
क्या बोले थानाध्यक्ष
घटना के संबंध में केहाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष मंडल ने नाबालिग और उसकी मां से गहन पूछताछ की गई है। छात्रा ने बताया कि वह उन लड़कों को बिल्कुल ही नहीं जानती। इधर मामले को लेकर केहाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह में बताया कि छात्रा द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है, जिसमें दो युवकों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में वरीय पदाधिकारी से विमर्श कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।