Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:खगड़िया में जन्माष्टमी पर बार-बाला संग सरपंच ने लगाए ठुमके: सांसद ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, रात भर चला ऑर्केस्टा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 10, 2023

BIHAR:खगड़िया में जन्माष्टमी पर बार-बाला संग सरपंच ने लगाए ठुमके: सांसद ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, रात भर चला ऑर्केस्टा

खगड़िया में जन्माष्टमी पर बार-बाला संग सरपंच ने लगाए ठुमके: सांसद ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, रात भर चला ऑर्केस्टा
कोशी लाइव/अमर अक्की
 पुलिस ने कार्रवाई की बात कही।
सांसद ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन, रात भर चला ऑर्केस्टा
धार्मिक आयोजन में इस तरह के डांस पर लोगों में आक्रोश है।
खगड़िया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं का अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। मंच पर एक साथ पांच-पांच बार बालाओं के साथ स्थानीय सरपंच जमकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

मामला जिले के गोगरी प्रखंड की बौरना पंचायत के वार्ड संख्या-1 के बौरना गांव का है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

बताया गया कि यहां जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण और राधा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मेले का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया था। इसके बाद शुक्रवार की देर रात मेला मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर रात भर बार बाला अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करती रही।

 
नर्तकी के साथ ठुमके लगाते सरपंच नवल किशोर सिंह।
सरंपच ने कराया था आर्केस्ट्रा प्रोग्राम

बौरना गांव में स्थानीय सरपंच नवल किशोर सिंह की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसके आयोजक सरपंच नवल किशोर सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह और अन्य लोग थे। वहीं, सरपंच नर्तकियों के साथ ठुमके लगाते नजर आए।

सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया था सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
लोगों का कहना है कि सरपंच नवल किशोर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक बुराइयां और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने की बात कहते हैं, लेकिन आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कर समाज में अश्लीलता परोसने का काम करते हैं जो निंदनीय है।

 
जन्माष्टमी पर रात भर चला था आर्केस्ट्रा डांस।
सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की मांगी थी अनुमति

गोगरी के एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बौरना पंचायत के सरपंच ने अनुमंडल प्रशासन को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आवेदन देकर अनुमति मांगी थी। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराया गया है तो गलत है, इसकी जांच की जाएगी।